मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय निर्वाचन आयोग के ऐप और पोर्टल से निष्पक्ष निर्वाचन में होगी सुविधा : नेहा अरोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर झारखंड में आईटी से संबंधित

स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर को शुक्रवार को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय स्थित सभागार से ट्रेनर्स को भारत

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ऐप एवं पोर्टल से संबंधित ऑनलाइन प्रशिक्षण

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

नेहा अरोड़ा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से जारी ऐप तथा पोर्टल से

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सुविधा होगी।

नेहा ने कहा कि

तकनीक के माध्यम से मतदाता को लक्षित करने एवं शहरी मतदाताओं को इसकी

जानकारी देते हुए उन तक पहुंच बनाते हुए मतदान के लिए जागरूक किया जा सकता

है। ऐप के माध्यम से घर बैठे निर्वाचक सूची में अपना नाम शामिल किए जाने से

लेकर अपने मतदान केंद्र को जानने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे

में जानकारी प्राप्त करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है। चैटबोर्ड

के माध्यम से प्रश्नों का उत्तर भी प्राप्त हो जाता है।

नेशनल लेवल

मास्टर ट्रेनर्स सैयद नासीर जमील द्वारा सभी को ऐप एवं पोर्टल की जानकारी

देते हुए उसके महत्व एवं संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वोटर

सर्विस पोर्टल, एनजीएसपी पोर्टल, एनकोर, सी-विजिल ऐप, ईआरओ नेट, सुविधा ऐप

एवं पोर्टल, परमिशन, कैंडिडेट एफिडेविट मैनेजमेंट, वोटर टर्न आउट आदि के

बारे में प्रशिक्षण दिया गया। आज के प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षित स्टेट

लेवल मास्टर ट्रेनर्स अपने लोकसभा क्षेत्र के संबंधित कर्मियों को भारत

निर्वाचन आयोग के एप्लीकेशन एवं पोर्टल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षण

सत्र में धनबाद, गिरीडीह, रांची, पलामू, साहेबगंज, हजारीबाग, सरायकेला,

गुमला, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम के स्टेट लेबल मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें