मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना इलाके में तेज रफ्तार में गणतव्य जा रही एक कार ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमे एक ही परिवार के पति - पत्नी सहित बच्चे की मौत हो गई है। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर अम्बाडीह मोड़ के पास शनिवार की देर रात की है।बताया गया कि छोटकी सरिया निवासी आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ शादी समारोह में भाग लेकर रांची से सरिया लौट रहे थे।इसी दौरान अम्बाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए ।घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला गया ।आनन-फानन में सभी को बगोदर सीएचसी ट्रॉमा सेंटर लाया गया । लेकिन तब तक श्वेता बर्णवाल और मासूम पलटू की मौत हो चुकी थी। आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया ।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें