मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

होटल के कमरे में मिला सफाईकर्मी का शव, साथ आई महिला ने भी जहर खाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
होटल के कमरे में मिला सफाईकर्मी का शव, साथ आई महिला ने भी जहर खाकर दी जान

मीरजापुर। स्टेट बैंक चौराहा विंध्याचल के पास स्थित एक होटल में एक महिला के साथ रुके व्यक्ति का शव सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला। वहीं साथ आई महिला ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी।देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव निवासी संतोष कुमार (41) पुत्र साधुराम मौर्या पहाड़ी ब्लॉक में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। वह सोमवार की सुबह 11 बजे एक महिला के साथ विंध्याचल के एक होटल के कमरे में रुका था। शाम को उन्हें होटल से चेकआउट करना था।जब होटल मालिक शाम सात बजे कमरा खाली कराने गया तो कमरा खुला हुआ था और संतोष मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। होटल स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि संतोष के साथ एक महिला भी आई थी। सीओ सिटी विवेक जावला ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अपर पुलिस अधीक्षक नगर रितेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक महिला के बारे मे जानकारी की गयी तो पता चला कि वह उसी के मित्र की पत्नी है और पड़री थाना क्षेत्र के वर्जिमुकुंदपुर गांव की निवासिनी थी। महिला ने भी घर आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल पुलिस शव को कब्जे में लेकर तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें