मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई में अभिनेता प्रवीन डबास का एक्सीडेंट, आईसीयू में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डबास का शनिवार सुबह यहां भयानक कार एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर चोटों के कारण अभिनेता को बांद्रा के हेली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त प्रवीण डबास की हालत बहुत नाजुक है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान प्रवीण खुद गाड़ी चला रहे थे। फिलहाल एक्टर के साथ ये हादसा कब और कहां हुआ, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस वक्त उनका आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है, जहां उनकी पत्नी भी साथ हैं।प्रीति झांगियानी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हादसे के बाद मैं और मेरा परिवार सदमे की स्थिति में है। मेडिकल अपडेट के मुताबिक प्रवीण को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर यह देखने के लिए सीटी स्कैन और अन्य परीक्षण कर रहे हैं, क्योंकि वह इस समय ज्यादा चल-फिर नहीं सकते हैं। दुर्घटना से पहले वह अपने काम में बहुत व्यस्त थे।"बॉलीवुड अभिनेता प्रवीण डबास 50 साल के हैं। वह कई फिल्मों में छोटे और बड़े किरदारों में नजर आ चुके हैं। प्रवीण ने अब तक दिल्लगी, मॉनसून वेडिंग, खोसला का घोंसला, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, मैंने गांधी को नहीं मारा, ये है जिंदगी, कुछ मीठा हो जाए, इंदु सरकार और रागिनी एमएमएस 2 जैसी कई फिल्मों में काम किया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें