मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

मनीष सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मनीष सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हत्या की साजिश का खुलासा

पूर्वी सिंहभूम : शहर में सक्रिय कुख्यात अपराधी मनीष सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के एक अहम सदस्य शेंकी गोहिल (35) को गिरफ्तार कर एक संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया है।

गिरफ्तारी गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू डीएस फ्लैट इलाके से की गई, जहां से पुलिस ने उसे दबोचते हुए कई महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं।सिटी एसपी ललित मीणा ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को गुप्त सूचना मिली थी कि घाघीडीह केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात अपराधी मनीष सिंह जेल से ही अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा है।

सूचना के अनुसार, वह अपने गुर्गों के माध्यम से शहर में किसी बड़ी हत्या की घटना को अंजाम देने और अवैध उगाही को अंजाम देने की योजना बना रहा था।सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकीर आलम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त निगरानी के आधार पर मंगलवार को छापेमारी कर शेंकी गोहिल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में शेंकी गोहिल ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया कि वह मनीष सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है और गिरोह के लिए न सिर्फ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था, बल्कि उगाही से प्राप्त पैसों का पूरा हिसाब-किताब भी वही संभालता था।

उसने यह भी कबूल किया कि गिरोह किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहा था, हालांकि संभावित शिकार के नाम का खुलासा उसने नहीं किया है।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से एक महिंद्रा थार वाहन, तीन मोबाइल फोन, दो इकरारनामा और 15 हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि ये दस्तावेज अवैध लेनदेन और उगाही से जुड़े हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है।सिटी एसपी ने बताया कि शेंकी गोहिल का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से सोनारी और गोलमुरी थानों में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें