मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

स्थानीय लोगों पर कार्रवाई निंदनीय : कमलेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्थानीय लोगों पर कार्रवाई निंदनीय : कमलेश

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बोकारो में हुई घटना की निंदा करते हुए अपने हक और अधिकार की मांग कर रहे स्थानीय निवासियों पर की गई कार्रवाई निंदनीय और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील प्रबंधन के समक्ष विस्थापित निवासी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं, लेकिन केंद्र सरकार के मंत्री उनकी मांगों को नजरअंदाज कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के लोग संघर्ष करके परिणाम को अपने पक्ष में करते हैं। इसलिए केंद्र किसी मुगालते में ना रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विस्थापित आंदोलनकारियों के साथ है। उनकी तमाम जायज मांगों को केंद्र सरकार को मानना होगा, मांगों की पूर्ति और आंदोलनकारियों की संतुष्टि तक संघर्ष में कांग्रेस साथ निभाएगी।रोजगार के अवसर किए जा रहे बंदकमलेश ने कहा कि भाजपा की गिद्धदृष्टि झारखंड के सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) पर है। केंद्र सरकार धीरे-धीरे देश के सार्वजनिक उपक्रमों को अपने मित्रों की कंपनियों को सौंप रही है। इस क्रम में एक योजना के तहत झारखंड के उपक्रमों में औद्योगिक को अव्यवस्था उत्पन्न कर उसे बंदी की कगार पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। नियमित रोजगार के अवसर बंद किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील का प्रबंधन केंद्र सरकार के हाथों में है। सुरक्षा व्यवस्था गृह मंत्रालय के अधीन सीआईएसएफ के हाथों में है। सीआईएसएफ की लाठीचार्ज की घटना के विरोध में केंद्र सरकार में सहयोगी दल आजसू बोकारो बंद में अपनी भूमिका निभा रहा है। इससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार अपने सहयोगियों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है और नहीं तो मोदी सरकार की ओर से जानबूझकर बोकारो के लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें