मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

डोडा के दो तस्कर डेढ़ लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डोडा के दो तस्कर डेढ़ लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित टेबो थाना पुलिस ने डोडा कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सराईकेला-खरसावां जिले के कुचई थाना अंतर्गत जोम्बरों गांव निवासी जोहन पूर्ती और मार्टीन सोय के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से डेढ़ लाख रुपये नगद, मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है। दोनों आरोपित पहले भी डोडा तस्करी के मामले में पकड़े जा चुके हैं।

बुधवार को थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा

ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि टेबो थाना मुख्य गेट के सामने चाईबासा–खूंटी मुख्य सड़क पर पुलिस के जरिये वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बंदगांव की ओर से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक में सवार युवकों के पास से डेढ़ लाख रुपये नकद मिले। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि यह रकम डोडा खरीदने के लिए व्यापारी से ली गई है।

दोनों के खिलाफ पहले भी डोडा की खरीद-बिक्री और परिवहन से जुड़ा मामला दर्ज हो चुका है। इस बार पुलिस ने टेबो थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें