मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 54 पशु बरामद, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी दीपक शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने डुमरी टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर वाहन को पकड़ा, जिसके बाद पुलिस की टीम ने उस कंटेनर वाहन से 54 पशु को बरामद किया। इन सभी पशुओं को कसाई खाना लेकर जा रहे थे। पुलिस ने सब्बीर कुरैशी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक, खलासी, वाहन के मालिक और पशु तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जिला पुलिस की ओर से गौ तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के रैकेट परेशान हैं। एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पिछले पांच महीने के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पिछले पांच महीने में 1115 पशुओं को बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी में शामिल 109 व्यक्तियों को गिरफ्तार और 83 वाहन को जब्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें