मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के साहिबगंज में किशोरी और परिवार के तीन सदस्यों पर तेजाब से हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

साहिबगंज,। झारखंड के साहिबगंज जिले में आज तड़के करीब तीन बजे

कुछ लोगों ने परिवार के चार सदस्यों पर तेजाब से हमला किया। चारों गंभीर

रूप से झुलस गए हैं। इनमें 15 साल की किशोरी भी शामिल है। यह वारदात

राजमहल थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल के पुराने भवन के पास

अर्धनिर्मित मार्केट कांप्लेक्स की छत पर हुई है। सभी लोग इस कांप्लेक्स की

छत पर सो रहे थे।

आनन-फानन में सभी को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल

पहुंचाया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू की देखरेख में प्राथमिक

उपचार के बाद चारों पीड़ितों फुलवानो बेवा (60 ), हसीन बीवी (35), आलम शेख

(25 ) और शबनम बानो (15) को हायर सेंटर धनबाद रेफर कर दिया।

एसडीओ

कपिल कुमार, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी और थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने

अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों के लिए लिखित बयान लिए। पीड़ितों को कुछ लोगों

पर शक है। एसडीपीओ ने घटनास्थल का भी जायजा लिया है। स्थानीय नागरिकों का

कहना है कि यह परिवार अनुमंडलीय अस्पताल के सामने नगर पंचायत की दुकान में

होटल चलाता है। इसी दुकान की छत पर यह लोग सो रहे थे। एसडीपीओ त्रिपाठी का

कहना है कि पीड़ितों ने जिन लोगों पर शक जताया है, उनकी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें