टेंडर घोटाला मामले के आरोपित संजीव लाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 12 को
रांची,। टेंडर घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम
के पीएस संजीव लाल की जमानत याचिका पर शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई
हुई। मामले में ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की
मांग की गई। पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने ईडी
को जवाब दाखिल करने के लिए समय देते हुए मामले में सुनवाई की अगली तिथि 12
जुलाई निर्धारित की है।
टेंडर घोटाला मामले में ईडी आलमगीर आलम,
संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चूकी है। टेंडर
घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए छह मई को कई इंजीनियर ठेकदार,
कॉन्ट्रेक्टर और आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम
के ठिकाने पर छापेमारी की थी।





