मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग मामले में आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग मामले में आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम।उलीडीह थाना क्षेत्र में डिमना रोड स्थित संजय पथ पर तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपित दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी एसएसपी पीयूष पांडेय ने पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 सितंबर की शाम लगभग 5.50 बजे हुई थी। फायरिंग के तुरंत बाद टेका चौधरी फरार हो गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर आरोपित को शहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से एक हथियार बरामद किया गया। मामले का दूसरा आरोपित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।पुलिस ने बताया कि संजय पथ स्थित गुड्डू पांडेय के घर पर अपराधियों ने हमला किया था। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त आरोपित दीपक कुमार चौधरी को पकड़ लिया और फायरिंग में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया।गिरफ्तार आरोपित दीपक कुमार चौधरी की उम्र 41 वर्ष है और वह उलीडीह थाना क्षेत्र के 2/1 यूरेनस, एफ आस्था स्पेस टाउन का निवासी है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एमजीएम थाना कांड संख्या 96/2023, मानगो थाना कांड संख्या 403/2021 और जरमुण्डी थाना (दुमका) कांड संख्या 54/2023 शामिल हैं। इसके तहत विभिन्न धाराओं जैसे आर्म्स एक्ट, 323, 307, 34, 387, 504, 506 और 302, 34 भादवि के तहत केस दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल भी बरामद किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें