मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

एकाउंटेंट संजय कुमार हत्याकांड के आरोपित की जमानत याचिका खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। अपर न्यायायुक्त एमसी झा की अदालत ने शनिवार को जमीन

कारोबारी कमल भूषण के एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या मामले के मुख्य आरोपित

राहुल कुजूर की जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पूर्व शुक्रवार को अदालत

ने मामले के एक अन्य आरोपित डब्लू कुजूर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

मामले

में दोनों पर आरोप है कि राहुल कुजूर और डब्लू कुजूर के इशारे पर

एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या हुई थी। पांच जुलाई, 2023 को एकाउंटेंट संजय

कुमार ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शूटरों ने गोली मारकर उनकी हत्या

कर दी थी। हत्याकांड को लेकर एसआईटी गठित की गई थी। मामले में डब्लू कुजूर,

उसकी पत्नी सुशीला कुजूर और बेटा राहुल कुजूर सहित 10 आरोपितों के खिलाफ

सुखदेव नगर थाना में कांड संख्या 269/2023 के दर्ज कराई गई थी।

मामले

के सभी आरोपित जेल में है। इनपर कोर्ट में 22 अप्रैल को आरोप गठित होना

है। इस मामले में भी डब्लू कुजूर, सुशीला कुजूर और राहुल कुजूर सहित कई

आरोपित के खिलाफ सुखदेव नगर थाना में (कांड संख्या 238/2022) दर्ज कराया

गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें