मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कादोकोड़ा गांव में सोमवार सुबह एक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार घर के बाहर धूप सेंक रहे एक युवक को ट्रैक्टर ने पीछे करते समय कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान कादोकोड़ा आदिवासी टोली निवासी 28 वर्षीय गोलक नायक उर्फ हरिओम नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरिओम सुबह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी ट्रैक्टर चालक ने वाहन को बैक किया और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश हेंब्रम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें