मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर हादसा, बैंड पार्टी के 7 सदस्य मृत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रामगढ़-बोकारो मार्ग पर हादसा, बैंड पार्टी के 7 सदस्य मृत

रामगढ़। झारखंड में रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-23) पर गुरुवार-शुक्रवार क दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया, जिससे कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग (बुध बाजार) के पास शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रामगढ़ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रक ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा में चला गया और सामने से आ रही सवारी गाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक घायल का इलाज रांची में चल रहा है।

हादसे का शिकार हुए सभी लोग बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े थे। वे रामगढ़ क्षेत्र में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद लौट रहे थे। बताया गया कि मृतक बलसगरा और मरांगमरचा गांव के निवासी थे। वे आगे एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार जाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध जताते हुए एनएच-23 को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सुरक्षा के स्थायी इंतजाम की मांग की।

सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में प्रशासन के आश्वासन के बाद यातायात बहाल कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना स्थल को 'ब्लैक स्पॉट' बताते हुए वहां आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें