मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत हाता में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 45 वर्षीय परिमहल गोप की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जुड़ी गांव का रहने वाला था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल बस तेज गति से हाता की ओर आ रही थी, इसी दौरान सड़क पार कर रहे परिमहल गोप को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परिमहल गोप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। लोगों का कहना था कि स्कूल बसें और अन्य वाहन इस मार्ग पर अक्सर तेज गति से चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।सूचना मिलते ही पोटका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें