मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो के डीवीसी पावर प्लांट में विद्युत प्रवाहित केबल कटिंग के दौरान दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बोकारो। बोकारो के डीवीसी पावर प्लांट में मंगलवार सुबह चालू बिजली लाइन का केबल कटिंग के दौरान फ्लैशिंग से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये। आनन-फानन में दोनों का प्लांट में स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर जिले के बीजीएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।बताया जाता है कि स्क्रैप वाले बी पावर प्लांट की कटिंग का कार्य हैदराबाद की राधा स्मेलटर्स कंपनी को दिया गया है। प्लांट फायर सेक्शन के समीप जीरो मीटर लेवल पर कंपनी के सुपरवाइजर के निर्देश पर गोविंदपुर पंचायत के दो मजदूर केबल काटने गये। इस दौरान दोनों बैगर किसी सेफ्टी के इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। इस दौरान जोर का फ्लैशिंग होने पर दोनों मजदूर झुलस कर पास में स्थित एक नाले में गिर पड़े। मजदूरों की पहचान नकुल राम और लखन सिंह के रूप में ही हुई है।नकुल राम का पैर, चेहरा, बायां हाथ तथा दाहिने हाथ का एक हिस्सा झुलस गया जबकि मजदूर रवि सिंह का दाहिना हाथ, कंधा और चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया। कार्यस्थल पर मौजूद बाकी कामगारों ने कंपनी के ही एंबुलेंस से तत्काल दोनों घायलों को डीवीसी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉ एसके झा सहित अन्य डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ एवं फार्मासिस्ट की टीम ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया।डीवीसी के सेफ्टी ऑफिसर अशोक कुमार चौबे ने बताया कि जिस लाइन को काटा जा रहा था वह चालू लाइन का केबल था। इसे देखने के लिए इलेक्ट्रिकल विभाग के इंजीनियर को रखा गया है। यदि समय पर दोनों का इलाज नहीं होता तो उनकी जान भी जा सकती थी। जब इंजीनियर सचिन बोदलकर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसे देखने के लिए इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी एवं इंजीनियर हैं। उनको ही बताना होता है कि कौन सा केबल काटना है और कौन सा नहीं। इस मामले को लेकर एचओपी आनंद मोहन प्रसाद को उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें