मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

खड़गपुर (पश्चिम मेदिनीपुर)। जिले के खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर मंगलवार रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना खड़गपुर लोकल थाना अंतर्गत खाटरांगा इलाके की है।सूत्रों के अनुसार, महिला एक युवक की मोटरसाइकिल पर बैठकर खड़गपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक का नियंत्रण खोने से वह सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रही एक तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने उसे कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और खड़गपुर लोकल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृत महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह नारायणगढ़ के मकरामपुर स्थित एक मोटरबाइक शोरूम में काम करती थी।इस हादसे के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस और एनएच अधिकारियों की मदद से सामान्य किया गया। फिलहाल, खड़गपुर पुलिस ने फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें