पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सेक्शन ऑफिसर समेत दो घूस लेते गिरफ्तार
रांची, । एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय से सेक्शन ऑफिसर समेत दो लोगों को घूस लेते
हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी ने नेपाल हाउस स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
में सेक्शन ऑफिसर ममता झरना और कर्मचारी विजय कुमार को घूस लेते रंगे
हाथों गिरफ्तार किया। रांची एसीबी की टीम दोनों को अपने साथ लेकर गई है।
फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।





