चांसलर पोर्टल में आ रही त्रुटियों के विरोध में 24 को एबीवीपी करेगा आंदोलन
रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी )रांची महानगर चांसलर पोर्टल में आ रही त्रुटियों के विरोध में 24 अगस्त को रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आंदोलन करेगा। प्रांत कार्यालय मंत्री अनिकेत अमन ने शनिवार को बताया कि चांसलर पोर्टल से हो रहे नामांकन की त्रुटियां के संबंध में चर्चा की गयी और आगे की रणनीति बनायी गयी। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगें। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम शनिवार को होना था। लेकिन गणेश चतुर्थी होने के कारण एबीवीपी रांची महानगर के द्वारा होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया गया । अब यह आंदोलन सोमवार सुबह 11:30 बजे से रांची विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर होगा। पहले यह कार्यक्रम सभी चौक चौराहों पर किया जाना था।





