पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद से ईडी ने की पूछताछ
रांची,
10 फरवरी । जमीन घोटाला के मामले में ईडी के अधिकारियों ने शनिवार
को कई लोगों से पूछताछ की। अभिषेक प्रसाद पिंटू को ईडी ने पूछताछ करने के
बाद छोड़ दिया। ईडी के अधिकारियों ने अभिषेक प्रसाद पिंटू से करीब 3:30
घंटे पूछताछ की। पूछताछ खत्म होने के बाद अभिषेक प्रसाद ईडी कार्यालय से
बाहर निकल गए। जमीन घोटाले और विनोद सिंह के मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट
मामले में यह पूछताछ की गई है।





