मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

के किंग खान शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान की अमिताभ बच्चन के पोते

अगस्त्य नंदा के साथ रिश्ते में होने की अफवाहें काफी समय से उड़ रही हैं।

हालांकि, दोनों ने कभी इस बात से इनकार नहीं किया लेकिन किसी न किसी वजह से

उन्हें हमेशा एक साथ स्पॉट किया जाता है। अब कुछ ऐसा ही हुआ है लेकिन इस

बार उनके साथ अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी स्पॉट किए गए हैं।

इस

समय जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उनमें अभिषेक बच्चन को एक बड़ी काली

कार की ड्राइवर सीट पर बैठे देखा जा सकता है। उनके बगल वाली सीट पर उनके

भतीजे अगस्त्य नंदा हैं। पीछे की सीट पर नव्या नवेली नंदा और सुहाना खान

दिखाई दे रहे हैं। सुहाना का कैजुअल लुक नेटिज़न्स को काफी पसंद आया है।

चारों एक साथ खुश नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग के

दौरान सुहाना और अगस्त्य अच्छे दोस्त बने और ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों के परिवार को उनके रिश्ते के बारे में पता है। अगस्त्य अमिताभ बच्चन

की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे हैं। चर्चा है कि श्वेता बच्चन ने भी इस

रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख

खान और सुहाना खान अभिषेक बच्चन स्टारर 'किंग' में विलेन के किरदार में नजर

आएंगे, जिसकी पुष्टि खुद अमिताभ बच्चन ने की है। अभिषेक और शाहरुख पहले भी

साथ काम कर चुके हैं लेकिन दोनों पहली बार बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन

शेयर करेंगे। फिलहाल किंग फिल्म की शूटिंग चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें