मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय कलाकार संघ की अध्यक्ष बनी आभा भारती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रीय कलाकार संघ की अध्यक्ष बनी आभा भारती

रांची। अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष डॉ अरुण सज्जन की पुत्री आभा भारती को उनकी बहुआयामी रचनात्मक योगदान के लिए राष्ट्रीय कलाकार संघ की ओर से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। आभा भारती अंग्रेजी और फाइन आर्ट्स में स्नातकोत्तर हैं और बिहार सरकार से पंजीकृत शाकुंतलम कला संस्कृति मंच की संयोजक भी हैं। कोरोना काल के दौरान आभा भारती ने अंतरराष्ट्रीय कला चित्रांकन अभियान और फाइन आर्ट्स समूह के संयोजन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।उन्होंने देश-विदेश के अनेक कलाकारों को एक मंच पर जोड़ा। आभा भारती की कला प्रदर्शनी अब तक मुजफ्फरपुर, पटना और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित हो चुकी है, जहां उनकी प्रतिभा को व्यापक सराहना मिली है। आभा भारती को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय अनेक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में आभा भारती दिल्ली के उत्तम नगर, राजापुरी स्थित अपने मंच भारती एकाडमी के माध्यम से कला प्रेमी छात्र-छात्राओं को नियमित प्रशिक्षण दे रही हैं और नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना का संचार कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्य और कला जगत में हर्ष की लहर है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती, झारखंड, रांची जिला हिंदी साहित्य भारती सहित राज्य के कई संस्थानों के पदाधिकारीयों और सदस्यों ने आभा भारती को बधाई दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें