मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

रांची रेलवे स्टेशन से 1328 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची रेलवे स्टेशन से 1328 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने ध्वज दिखाकर किया रवाना

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के 1350 रामभक्तों को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। ये सभी अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार को भगवा ध्वज दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप सभी रामभक्त भाग्यशाली है कि चंद घंटों में आप अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे। राम मंदिर सिर्फ प्रभु राम का मंदिर नहीं, भारत का मंदिर है, राष्ट्र का मंदिर है। उन्होंने कहा कि 1992 में जब मैं गया था तब वहां प्रभु श्रीराम टेंट में हुआ करते थे। आज वहां भव्य एवं दिव्य मंदिर बनकर तैयार है और भारत की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दुनिया के पटल में प्रकाशमय कर रहा है।

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने आप सभी को अपने पास बुलाया है। हमारे पूर्वजों के लंबे संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर मिला है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्रीराम 14 वर्षों के यात्रा में अनुशासन के साथ रहे उसी अनुशासन के साथ रामभक्तों को भी अनुशासन का पूर्ण पालन करने को कहा। सभी राम भक्त वहां से पूजा का प्रसाद और स्मृतियों को संजो कर वापस आएंगे और अपने-अपने गांव-मोहल्लों में लोगो के बीच बैठकर प्रसाद वितरण करेंगे। साथ ही उस भव्य मंदिर का चित्रण करेंगे कि पहले रामलला टेंट में थे और अब विशाल मंदिर में विराजमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें