मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:39 · नई दिल्ली संस्करण

आरती सिंह और दीपक चौहान की हुई शादी, तस्वीरें आई सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

एक्टर गोविंदा की भतीजी और पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह शादी के बंधन में

बंध गई हैं। आरती मुंबई में बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की। उनकी शादी की

तस्वीरें और वीडियो सामने आ गए हैं। इन तस्वीरों में आरती और दीपक बहुत

अच्छे लग रहे हैं।

इस मौके पर आरती सिंह लाल लहंगे में बेहद

खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने खूबसूरत ज्वैलरी पहनकर अपने लुक को पूरा

किया। इस लहंगे में उनका लुक बिल्कुल देखने लायक था। आरती का ब्राइडल लुक

देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। वहीं दीपक ने कढ़ाई वाले काम

वाली सफेद शेरवानी पहनी थी। आरती और दीपक का वेडिंग लुक चर्चा में है। कपल

की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे

रहे हैं। शादी के इन वायरल फोटोज और वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शादी

के बाद आरती सिंह ने अपने पति दीपक के साथ बहार आ कर मीडिया और पैपराजी को

मिठाई बांटी। सभी ने आरती और दीपक को शादी की शुभकामनाएं दी। दोनों बेहद

खुश थे और दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। दोनों की फोटोज वायरल हो रही

है।

आरती की शादी में एक्टर्स की महफिल देखने को मिली।

इसमें प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता, शेफाली शाह, पारस छाबड़ा, शेफाली

जरीवाला, देवोलीना भट्टाचार्जी, हिंदुस्तानी बाऊ, बिपाशा बसु और करण सिंह

ग्रोवर समेत कई कलाकार शामिल हुए थे। जिनकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

आरती सिंह की शादी में उनके भाई और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी

पत्नी कश्मीरा शाह दादा-दादी का फर्ज निभाते नजर आए। इस शादी में आरती सिंह

के मामा गोविंदा भी आए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें