मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के लिए मां गंगा की आरती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की जीत के लिए मां गंगा की आरती

वाराणसी,। नमामि गंगे टीम ने टी-20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में

साउथ अफ्रीका टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए शुक्रवार को श्री काशी

विश्वनाथ धाम स्थित गंगा द्वार पर मां गंगा की आरती उतारी और भारतीय टीम की

हौसला भी बढ़ाया।

भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट

इत्यादि लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे के सदस्यों ने आमजन के साथ

फाइनल में साउथ अफ्रीका पर भारत के अजेय रथ का शंखनाद किया। भारत माता की

जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन

भेदी उद्घोष से गंगा द्वार का परिसर गूंज उठा। इस दौरान गेट पर मौजूद

माताओं, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना

की।

कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम विश्व

कप में अब तक अजेय है और उसने अपने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई

है। क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है। 140 करोड़ भारतीयों की आशा और

निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर है। भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो देवाधिदेव

महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें