मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदेशभर में प्रदर्शन, गोरखपुर में सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदेशभर में प्रदर्शन, गोरखपुर में सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला विद्युत उपकेन्द्रों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

गोरखपुर में जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में स्मार्ट मीटर को “डिजिटल लूट” बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है—रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली नहीं मिलती और बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की इस योजना में पारदर्शिता की कमी है और बड़े घोटाले की आशंका है।

साथ ही, किसानों पर लगाए जा 4G स्मार्ट मीटर से भी बिजली बिल बढ़ने और नेटवर्क समस्या के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है।

आप ने मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना पर तत्काल रोक लगाई जाए, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और प्रभावित उपभोक्ताओं को मुआवजा दिया जाए।

पार्टी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में आशीष कुशवाहा, अमिताभ जायसवाल, मोहम्मद कलीम, डॉ. वाहिद रहमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें