मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

आआप सांसद संजय सिंह की सुलतानपुर कोर्ट में बयान दर्ज, 14 को होगी सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सुलतानपुर,

07 फरवरी। लगभग डेढ़ दशक पूर्व जनपद में समाजवादी पार्टी के 'डेरा

डालो-घेरा डालो' प्रदर्शन के बाद हुए मुकदमे में आरोपी आम आदमी पार्टी

(आआप) सांसद संजय सिंह बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। यहां पर

उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अब कोर्ट इस मुकदमे में 14 फरवरी को सुनवाई

करेगी।

विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद ने बताया कि कड़ी

सुरक्षा में पूर्वाह्न सांसद सिंह अधिवक्ता मदन सिंह के साथ न्यायालय आए।

पूर्व सूचना होने के चलते उनका बयान 313 दंड प्रक्रिया संहिता लिखा गया। 23

अक्टूबर 2008 को बसपा सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के डेरा

डालो-घेरा डालो के तहत तीन दिनों तक नगर के तिकोनिया पार्क में अनवरत धरना

चला था।

इस बीच कलेक्ट्रेट व विकास भवन के सामने की सड़क भी जाम की

थी। उसमें समाजवादी पार्टी के तत्कालीन एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह (अब

भाजपा), पूर्व विधायक अनूप संडा, विधायक राकेश सिंह मऊ, जिलाध्यक्ष रघुवीर

यादव सहित 98 लोगों के विरुद्ध एफआईआर लिखी गई थी। अब 82 लोगों पर मुकदमा

चल रहा है। 16 लोगों का निधन हो गया है। अभियोजन की गवाही पूरी हो गई है।

कई आरोपियों के बयान भी लिखे जा चुके हैं। अब आरोपियों को साक्ष्य का अवसर

दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली शराब घोटाले में आआप सांसद

संजय सिंह तिहाड़ जेल में निरुद्ध हैं। दिल्ली पुलिस के आधा दर्जन कर्मी

संजय सिंह को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से बुधवार सुबह लेकर सुलतानपुर

पहुंचे। सुबह जैसे ही ट्रेन सुल्तानपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर

रुकी आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता संजय सिंह जिंदाबाद, संजय तुम संघर्ष

करो-हम तुम्हारे साथ हैं। ईडी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

इस बीच संजय सिंह का सुरक्षा कवच काफी बढ़ गया था। कोतवाली नगर पुलिस

के साथ जीआरपी-आरपीएफ ने सुरक्षा घेरा बढ़ाया। टोपी और झंडा लिए

कार्यकर्ताओं को प्लेटफार्म से हटाया गया। पुलिस ने संजय सिंह को पहले

आरपीएफ दफ्तर लेकर गए फिर यहां से ब्रज वाहन से दीवानी कोर्ट ले जाया गया।

यहां पर भी सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने

सुरक्षा की दृष्टि कई थानों की फोर्स भी दीवानी पर लगाई गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें