मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायरी पोषाहार मिलने पर हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायरी पोषाहार मिलने पर हंगामा

चतरा। आंगनबाड़ी केंद्र में एक्सपायरी डेट का पोषाहार मिलने पर महिलाओं ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। मामला पत्थलगडा प्रखंड के बरवाडीह गांव का है। यहां आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 132 पर धात्री महिलाओं को एक्सपायरी डेट का पोषाहार दिया गया है। मामले को लेकर कई महिलाओं ने यहां जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने बताया कि यहां गुरुवार को पोषाहार का वितरण किया गया था। सभी महिलाएं पोषाहार का पैकेट लेकर के घर पहुंचे । तभी उनकी नजर पोषाहार के पैकेट के एक्सपायरी डेट पर गया। वे एक्सपायरी डेट का पोषाहार देख भड़क गए और अगले दिन शुक्रवार को महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र पहुंच कर हंगामा करने लगी।धात्री महिलाओं को दिया गया पोषाहार का पैकेट एक्सपायर अक्टूबर महीने में ही हो गया है। जबकि इसका वितरण दिसंबर महीने में किया जा रहा है। महिलाओं ने इसकी सूचना मुखिया महेश दांगी को दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी कलिंद्र साहू और सीओ उदल राम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। एक्सपायर डेट का पोषाहार वितरण किए जाने को लेकर पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी सहायिका को जमकर फटकार भी लगाई। इस बीच आंगनबाड़ी की सेविका आज अनुपस्थित थी।सेविका के अनुपस्थित रहने पर पदाधिकारी और भी नाराज दिखे। मौके पर सहायिका से आंगनबाड़ी केंद्र की उपस्थिति पंजी और वितरण की पंजी मांगा गया लेकिन सहायिका ने उसे नहीं दिखाई। ऐसे में दोनों पदाधिकारी और भी नाराज हो गए और जमकर फटकार लगाई। सहायिका ने बताया कि दो दिन पूर्व ही हम लोगों को विभाग के जरिये इसी पोषाहार का आवंटन किया गया है, जिसे गुरुवार को हुए वितरण किया गया।बताते चलें पत्थलगडा में पिछले दिनों भारी मात्रा में पोषाहार के पैकेट सड़क पर फेके मिले थे। सड़क पर फेके गए सभी पोषाहार के पैकेट करंट डेट के थे। जबकि दिसंबर महीने में वितरण किए जाने वाले पोषाहार एक्सपायरी डेट के हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें