मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

आमिर खान ने मुंबई में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

अभिनेता आमिर खान ने मुंबई में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। फिलहाल अभिनय से

ब्रेक पर चल रहे आमिर खान ने रियल एस्टेट में निवेश किया है। आमिर ने मुंबई

के पॉश पाली हिल इलाके में एक अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत

करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

पाली हिल में आमिर की नई

प्रॉपर्टी रेडी-टू-मूव-इन है। यह अपार्टमेंट लगभग 1,027 वर्ग फुट का है। 25

जून को हुए अंतिम सौदे के अनुसार उन्होंने पंजीकरण शुल्क के रूप में 30

हजार रुपये और स्टांप शुल्क के रूप में 58.5 लाख रुपये का भुगतान किया है।

उनके अपार्टमेंट की कीमत 9.75 करोड़ रुपये है। आमिर खान की नई प्रॉपर्टी

पाली हिल इलाके के बेला विस्टा में स्थित है। इसके अलावा आमिर खान के पास

मरीना अपार्टमेंट में एक आलीशान फ्लैट है, जो पाली हिल में ही स्थित है।

आमिर का बांद्रा में है आलीशान बंगला

आमिर

खान के पास मुंबई के बांद्रा में पांच हजार वर्ग फुट का समुद्र के सामने

वाला बंगला है। यह दो मंजिला है। वर्ष 2013 में आमिर ने पंघानी में 7 करोड़

रुपये में यह बंगला खरीदा था। आमिर ने कमर्शियल प्रॉपर्टी में काफी पैसा

निवेश किया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान के पास उत्तर प्रदेश के

हरदोई जिले के शाहबाद में 22 घर हैं।

आमिर खान नेट वर्थ

अभिनेता

आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन खान एक फिल्म निर्माता थे। आमिर ने अपने

करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वर्ष 1988 में 'कयामत से

कयामत तक' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले आमिर खान अब तक कई फिल्मों में

काम कर चुके हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रहीं। आमिर ने वर्ष 2001 में

अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। वर्तमान में आमिर खान अभिनेता के अलावा

निर्देशक, लेखक और निर्माता भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2024 तक

आमिर खान के पास 1862 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

आमिर खान

के काम की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ''लाल सिंह चड्ढा'' में नजर आए

थे। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए ब्रेक

लिया। अब वह जल्द ही फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे। वहीं अब आमिर

के बेटे ने भी बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। जुनैद खान की 'महाराज' 21

जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें