मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

आम आदमी पार्टी का ऐलान, हरियाणा में अकेले लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

-दिल्ली व पंजाब मॉडल के नाम पर हरियाणा में मांगेंगे वोट

-20 जुलाई काे करेंगे केजरीवाल की गारंटी का ऐलान

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता, पार्टी के नेता संजय सिंह तथा संदीप पाठक ने गुरूवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा की चुनावी रणनीति का ऐलान किया।

हालही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत हरियाणा में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से नौ पर कांग्रेस तो एक पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ी थी। आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कुरूक्षेत्र से चुनाव लड़ा था। पार्टी ने आज हरियाणा के लिए नारा दिया है कि ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पहले ही गठबंधन समाप्त होने का ऐलान कर चुकी है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी अपने बल पर चुनाव लडऩे का ऐलान करके साफ कर दिया कि इंडिया गठबंधन अब समाप्त हो चुका है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। हरियाणा का आधा हिस्सा पंजाब तो आधा हरियाणा के साथ लगता है। खास बात यह है कि आप सुप्रीमों हरियाणा से संबंध रखते हैं। भगवंत मान ने कहा मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा भी फर्ज बनता है, जहां भी मेरी ड्यूटी लगेगी वहां मैं जाऊंगा। आधा हरियाणा तो पंजाबी बोलता है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में पिछले दस साल से डबल इंजन की सरकार चल रही है। हरियाणा फिरौती उद्योग बना हुआ है। आंदोलन में किसानों को कुचला जा रहा है। हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। यहां जवान, किसान, व्यापारी व कर्मचारी कोई भी सरकार से खुश नहीं है।

आप के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में हम हर सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हम हरियाणा में अकेले सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाह रही है। हमारा फर्ज है कि जनता की उम्मीदों को पूरा करें।

संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी ने जो दिल्ली व पंजाब में काम किया है उसी के बल पर हरियाणा में चुनाव लड़ा जाएगा। पंजाब सरकार ने दो साल में 43 हजार नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के साढे छह हजार गांवों में जनसभाएं हो चुकी हैं। 20 जुलाई को केजरीवाल की गारंटी को लांच किया जाएगा। बहुत जल्दी विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें