मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

युवक का अपहरण कर मांगी सात लाख की फिरौती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। जवाहर सर्किल थाना इलाके में गौरव टावर आए युवक को कार

सवार बदमाश अपहरण कर ले गए। इसके बाद उससे फोन कर सात लाख रुपए की फिरौती

मांगी। इसके बाद युवक के भाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। वहीं

पुलिस ने रविवार सुबह एक आरोपी को पीछा कर दौसा-लालसोट हाईवे से पकड़ कर

पूछताछ कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मालवीय नगर

आदित्य पूनिया ने बताया कि राम विहार सांगानेर निवासी नवराज जैन ने मामला

दर्ज करवाया कि 28 जून की शाम उनका भाई मनु जैन (26) मालवीय नगर स्थित गौरव

टावर घूमने गया था। इस दौरान कार सवार 4-5 बदमाशों ने मनु जैन को रोक

लिया। मारपीट कर बदमाश उसे कार में डालकर अपहरण कर ले गए। चलती कार में

किडनैपर्स ने मनु जैन से मारपीट कर डराया-धमकाया और रुपयों की डिमांड की।

इसके बाद उसके मोबाइल से परिचित को कॉल करवाया। मनु ने कॉल कर कहा- मुझे

कुछ लड़कों ने उठा लिया है। अगर तुमने मुझे 7 लाख रुपए नहीं दिए तो ये मुझको

नहीं छोड़ेंगे। भैया इनको पैसे देकर मुझको छुड़ा लो। परिचित ने कॉल कर मनु

जैन के भाई को उसकी अपहरण होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई

करते हुए आरोपितों का पीछा करते हुए अपहरणकर्ताओं का एक साथी पीयूष मेहर

(21) निवासी कुम्हेर भरतपुर हाल जैन कॉलोनी रामनगरिया को गिरफ्तार कर लिया

गया है। पुलिस ने अपहरण हुए युवक को सुरक्षित छुड़वाकर वारदात में उपयोग ली

गई कार को जब्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अपहरण करने

वाले मोनु के खास दोस्त ने प्लानिंग की थी। वह जानता था कि मनु का अपहरण कर

आसानी से रुपए मिल सकते हैं। पुलिस वारदात में शामिल फरार बदमाशों की तलाश

कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें