मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

चचेरे भाई से युवती को हुआ प्रेम, गर्भपात के लिए दवा खाने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चचेरे भाई से युवती को हुआ प्रेम, गर्भपात के लिए दवा खाने से मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्धनगर जिले में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती का उसके चचेरे भाई से प्रेम संबंध हो गया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। चचेरे भाई ने गर्भपात के लिए उसे दवा खिलाई। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी के गली नंबर -35 में रहने वाली युवती(18) का उसके चाचा के लड़के अरविंद कुमार (21) से प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों के सहमति संबंध में युवती गर्भवती हो गई। इसी बीच लोक लाज के चलते अरविंद ने गर्भपात कराने के लिए अपनी चचेरी बहन को गर्भपात की दवा खिला दी। इस वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। उससे पहले उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने बताया की युवती के परिजन सफदरजंग अस्पताल से उसे वापस घर लेकर आए। उन्होंने बताया की बुधवार शाम को दोबारा से उसकी तबीयत खराब हुई तथा नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार करने के लिए भर्ती करवाया गया। जहां पर देर रात को उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर आज सुबह उसके चचेरे भाई अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 91(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस धारा में 10 वर्ष तक की कारावास हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें