मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

सूरत से वाराणसी घुमने आए युवक ने ममेरे भाई के कमरे में लगाई फांसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। लंंका थाना क्षेत्र के काशीपुरम कॉलोनी में 25 वर्षीय एक

युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सोमवार को सूचना पाकर मौके पर पहुंची

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जनपद

चंदौली के ग्राम मटियार थाना बलुआ निवासी गोलू यादव(25)पुत्र छोटे यादव

अपने ममेरे भाई अनूप यादव के काशीपुरम कॉलोनी स्थित किराये के कमरे पर आया

था। अनूप जोमैटो में काम करता है। भोर में गोलू ने अनूप के कमरे में फांसी

लगाकर जान दे दी। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि

काशीपुरम कॉलोनी में एक युवक ने दरवाजा बंद करके फंदा लगा लिया है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्र फोर्स के साथ मौके पर

पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को फंदे से उतार कर पंचनामा

आदि के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के ममेरे

भाई अनूप ने बताया कि गोलू अविवाहित और दो भाइयों में छोटा था। वह सूरत

गुजरात में रहकर काम करता था। पिछले चार दिनों से वह वाराणसी घूमने आया था

और मेरे रूम में ठहरा हुआ था। गोलू के आत्महत्या की जानकारी पर परिजन भी

मौके पर पहुंच गए। गोलू ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया परिजन भी नहीं बता

पाए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें