मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

आज़मगढ़ में दिवाली की रात युवक की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आज़मगढ़ में दिवाली की रात युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दीपावली की रात जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में भंडारे के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच चली गोली से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।मिली जानकारी के अनुसार, कोढ़वा गांव में सोमवार रात करीब 10:30 बजे भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि किसी ने असलहे से गोली चला दी। गोली लगने से 18 वर्षीय विवेक यादव पुत्र भृगुनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। भंडारे में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को परिजन आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही मृतक के भाई अभिषेक यादव ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामला दो पट्टीदारों के बीच विवाद से जुड़ा है। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा गोली चलाई गई, जिससे युवक की मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें