मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में युवक की धारदार हथियार से हत्या, हाल में जेल से निकलकर बाहर आया था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गिरिडीह में युवक की धारदार हथियार से हत्या, हाल में जेल से निकलकर बाहर आया था

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है, जो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।

तौफीक ने अपनी आखिरी सांसें गिनते हुए हमलावरों के नामों का खुलासा किया, जिसका वीडियो परिजनों द्वारा मोबाइल में रिकॉर्ड किए जाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तौफीक को साजिश के तहत देर रात मिलने के बहाने के आजाद नगर चदरा पुल के समीप बुलाया गया था।

मृतक के मित्र अखलाक ने बताया कि रात करीब 12 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अम्बाटांड़ निवासी आसिफ अली का फोन तौफीक के पास आया था, जिसके बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ चदरा पुल पहुंचा।

वहां पहले से ही आसिफ अली अपने चार-पांच साथियों के साथ घात लगाए खड़ा था।

चश्मदीदों के मुताबिक, वहां पहुंचते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जब तौफीक ने विरोध किया, तो उन लोगों ने हथियारों से हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे तौफीक को हमलावरों ने दौड़ाकर पकड़ा और जमीन पर पटककर उसपर ताबड़तोड़ प्रहार किए। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो तौफीक लहूलुहान अवस्था में तड़प रहा था।

परिजनों का कहना है कि मरते वक्त तौफीक ने साकिब, अरशद, मोनू पठान और आसिफ अली का नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।

यह बात उन्होंने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली है। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पास के ही एक नाले से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि तौफीक खुद भी आपराधिक पृष्ठभूमि का था और पूर्व में एक मामले में जेल की सजा काट चुका था। थाना प्रभारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का लग रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें