मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

चौबेपुर में युवक की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या,पुलिस छानबीन में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिंहवार गांव में 28 वर्षीय एक युवक की धारदार हथियार से गलाकाट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को घटना की जानकारी पाते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।मिली जानकारी के अनुसार सिंहवार गांव का निवासी अनिल कुमार (28 वर्ष) पुत्र छोटे लाल गुरूवार देर शाम भोजन करने के बाद अपने खेत में बनी झोपड़ी में सोने चला गया। देर रात छोटेलाल झोपड़ी में पहुंचे तो बेटे के खून से सना शव देख सन्न रह गए। उनके चीखपुकार पर पड़ोसियों के साथ घर वाले भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की सूचना पाते ही चौबेपुर पुलिस भी वहां पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं हो पाई है। परिजनों के अनुसार अनिल (मृतक) का विवाह इसी वर्ष 28 मई को हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें