मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

मीरजापुर। पड़री थाना क्षेत्र के रानीचौकिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।रानीचौकिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार बिंद (25) पुत्र हरिशंकर बिंद, किसी काम से अपने गांव से मोहनपुर जा रहा था। इसी दौरान गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय वे तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पड़री थाना के उप निरीक्षक अवधेश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पास मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त कराई। सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।परिजन ने बताया कि जितेंद्र बिंद शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर से मोहनपुर के लिए निकला था। मृतक दो बच्चों का पिता था और बर्तन के कारोबार से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें