मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ एयरपोर्ट पर हथियार के साथ युवक पकड़ा गया, दुबई जाने की थी तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ एयरपोर्ट पर हथियार के साथ युवक पकड़ा गया, दुबई जाने की थी तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से तमंचा बरामद हुआ। यात्री तमंचे को अपने बैग में छिपाकर दुबई ले जाने की फिराक में था।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला उस समय सामने आया जब एक युवक दुबई जाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-193 से यात्रा करने वाला था। नियमित सुरक्षा जांच के दौरान लेवल-4 चेकिंग में तैनात एमएसएफ (मेटल सिक्योरिटी फोर्स) के कर्मियों ने उसके बैग की जांच की। इसी दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे खोलकर देखा गया।

जांच में सामने आया कि बैग के अंदर 12 बोर (312 बोर) का अवैध तमंचा रखा हुआ था। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत यात्री को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पकड़े गए युवक की पहचान महेश कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देर किए उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद उसे सरोजिनी नगर पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक के पास यह अवैध हथियार कहां से आया और वह इसे लेकर दुबई क्यों जा रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति या गिरोह शामिल तो नहीं है।

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी यात्रियों की कई स्तरों पर जांच की जाती है, ताकि किसी भी तरह की अवैध या खतरनाक वस्तु विमान तक न पहुंच सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें