मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के खूंटी में हवालात में बंद युवक की संदिग्ध मौत, छेड़खानी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के खूंटी में हवालात में बंद युवक की संदिग्ध मौत, छेड़खानी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

रांची। झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाने के हवालात में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक राहुल मांझी इसी थाना क्षेत्र के मेराल गांव का रहने वाला था। सोमवार की शाम उसे छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था।

पुलिस का कहना है कि युवक ने हवालात परिसर के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष टोप्पो ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम माहिल गांव में राहुल मांझी पर एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का आरोप लगा। बताया गया कि वह अपने बेटे के साथ गांव गया था और नाश्ता करने के दौरान विवाद की स्थिति बनी। स्थानीय लोगों ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। किसी तरह वह वहां से भागकर अपने गांव मेराल लौट आया, लेकिन कुछ देर बाद माहिल गांव के लोग एक ऑटो से उसके घर पहुंचे और उसे पकड़कर वापस गांव ले गए।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और राहुल को मुरहू थाना के हवाले कर दिया गया। आरोपी को सोमवार देर रात हवालात में रखा गया था।

मंगलवार सुबह उसने टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी थाना पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि युवक पर छेड़खानी का मामला दर्ज था और इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि हवालात में हुई इस आत्महत्या की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में तथ्यों को सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें