मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

भाई की साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाई की साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गिरिडीह/डुमरी: झारखंड के Giridih जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत निमियाघाट क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपने भाई की साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने शादी नहीं कराने पर आत्महत्या की धमकी भी दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार युवक गोविंदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और वह पहले से शादीशुदा है। बताया जाता है कि वह अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था। इसी मांग को लेकर उसने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। बाद में निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

करीब कई घंटों तक चले इस घटनाक्रम के कारण इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद युवक को नीचे उतारने का प्रयास जारी रहा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें