मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेम जाल में फंसाकर युवती पर दो करोड़ रूपये हड़पने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रेम जाल में फंसाकर युवती पर दो करोड़ रूपये हड़पने का आरोप

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 126 में एक व्यक्ति ने एक युवती को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी का वादा किया। अब उससे शादी नहीं कर रही है। धोखाधड़ी करके वह अब तक दो करोड़ रूपये ले चुकी है।

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को मोहन चौहान पुत्र रघुवंश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रायपुर खादर गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी क्षमता राय नामक युवती से करीब 12 वर्ष से प्रेम संबंध है। पीड़ित के अनुसार क्षमता राय ने उससे शादी का वादा किया था।

पीड़ित के अनुसार उसने युवती के वादे से प्रभावित होकर उसे अपनी कंपनी में से 50 प्रतिशत का हिस्सेदार बनाया तथा सेक्टर 79 स्थित एक सोसायटी में उसे एक फ्लैट खरीद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि क्षमता को एक कार भी खरीद कर दिया है। पीड़ित के अनुसार क्षमता शादी करने की बात पर टालमटोल करती रहती है। अब वह विदेश जाना चाहती है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर बीती रात को थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें