मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

अलग-अलग दो सड़क हादसे में तीन बाईक सवार की मौत, चार गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अलग-अलग दो सड़क हादसे में तीन बाईक सवार की मौत, चार गंभीर

गुमला। गुमला जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन बाईक सवारों की मौत और चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के नवाड़ीह पंचायत अंतर्गत बिर्री पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को विपरीत दिशा से आ रहे दो बाईक आपसमें भीड़ गई, जिससे दो बाईक सवार अनमोल कुजूर (35) और पिंगल मिंज (30 ) की घटनास्थलपर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन अन्य बाईक सवार जेम्स मिंज(45), प्रतापकेरकेट्टा (30) व माइकल बरवा (32) गंभीर रूप से घायल हो गयें। सारे लोग बिर्री और भेलवाताला गांव के रहने वाले हैं। डुमरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंप्राथमिक इलाज के बाद घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।वहीं दूसरी घटनाशुक्रवार को जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में हुई । अरहरा गांव मोड़ के समीपएक बुलेट मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी। बाईक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान राहुल केसरी(24) के रुप में की गयी है। वह खूंटी के जरियागढ़ का रहने वाला था।जबकि बाईक में पीछे बैठा एक युवकविक्रम केसरी (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो युवक बाईक से सिमडेगा जिले केतामड़ा गांव में एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने गांव लौट रहें थे। इसीदौरान यह घटना हुई। घायल युवक का इलाज कामडारा सीएचसी में चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें