मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के पलामू में मामूली विवाद के बाद सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के पलामू में मामूली विवाद के बाद सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

पलामू । झारखंड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है। केलहवा बाजार में हुए विवाद के बाद दबंगों ने 40 वर्षीय अब्दुल बारीक मियां को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अब्दुल बारीक मियां पिपराटांड़ के केलहवा बाजार में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की शाम को किसी बात को लेकर उनका कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस इतनी बढ़ी कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल अब्दुल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

रिम्स में इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

इलाके में सांप्रदायिक संवेदनशीलता और तनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। ग्रामीणों ने इस नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें