मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

सीतापुर: ट्रक ने बाइक सवार होमगार्ड काे कुचला,माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीतापुर: ट्रक ने बाइक सवार होमगार्ड काे कुचला,माैत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार और कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार ने बुधवार काे बताया कि मृतक की पहचान अटरिया थाना में तैनात हाेमगार्ड रामकिसुन (50) के रूप में की है। वह सटूल्लापुर मजरा सैर थाना रामपुर कला का रहने वाला था। मंगलवार रात होमगार्ड, सीओ आवास पर ड्यूटी करने के लिए खाना लेकर बाइक से सिधौली जा रहा था।हाेमगार्ड बस स्टॉप के हनुमान मंदिर के पास सर्विस लेन पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामकिसुन सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उनके पैरों को कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर मौजूद लोग उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छाेड़कर माैके से फरार हाे गया।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें