मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

फर्रुखाबाद में गंगा स्नान कर वापस जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक बालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फर्रुखाबाद में गंगा स्नान कर वापस जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक बालक की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में माघी पूर्णिमा के दिन गंगा के तट पर स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि अन्य आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मिल्किया पहाड़पुर के निवासी रामलखन अपने गांव के अन्य लोगों और रिश्तेदारों के साथ माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा के ढाई घाट पर स्नान करने आए थे। वे तीन ट्रैक्टर ट्रालियों से यात्रा कर रहे थे, जिनमें से एक ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे और जनरेटर रखा हुआ था। इस ट्राली में करीब 12 लोग सवार थे।

चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही वे शमशाबाद मार्ग पर बुढ़िया पुल के पास पहुंचे, वैसे ही डीजे लदी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली के पलटने से उसमें सवार लोग नीचे दब गए, जिससे चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 12 वर्षीय बालक रीति को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल व्यक्तियों में 12 वर्षीय प्राची, 12 वर्षीय आशू, 20 वर्षीय बिजेंद्र, 18 वर्षीय अनिल, 21 वर्षीय उमेश और 21 वर्षीय विक्रांत शामिल हैं।

वहीं, गंभीर रूप से घायल प्राची और अनिल कुमार को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया।

स्थानीय लोगों ने ट्राली के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए राहगीरों ने मदद की और फिर ई-रिक्शा के जरिए घायलों को अस्पताल भेजा।

थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और मृतक बालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है, हादसा कैसे हुआ, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें