मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के दुमका में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या, हमले में दो अन्य घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के दुमका में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या, हमले में दो अन्य घायल

दुमका। झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे चाकू से किए गए हमले में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना उस वक्त हुई, जब तीनों जामा थाना क्षेत्र के तातलोई मेला से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय लखींद्र सोरेन, डेविड हांसदा और एक किशोरी गुरुवार शाम तातलोई मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने पहले किशोरी को जबरन बाइक से उतारने की कोशिश की।

इसका विरोध करने पर लखींद्र सोरेन और डेविड हांसदा से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि विवाद के बाद तीनों हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोरी समेत दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को देर रात दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लखींद्र सोरेन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं डेविड हांसदा और किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार महतो भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने अस्पताल में मौजूद परिजनों से भी पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें