मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में स्कूल जा रही शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में स्कूल जा रही शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

अररिया। बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने स्कूल जा रही एक शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार सुबह की है, जब मध्य विद्यालय, खाबदह कन्हैली में पदस्थापित शिक्षिका शिवानी कुमारी (28) अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी।

तभी स्कूल से कुछ ही पहले बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।

बताया जाता है कि गोली लगने से शिक्षिका स्कूटी से गिर गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल शिक्षिका को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने शिक्षिका को नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए।

यूपी के बाराबंकी की रहने वाली शिवानी यहां किराए के घर में रहती थी और प्रतिदिन की तरह आज भी स्कूल जा रही थी। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान शिवानी नाम की शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले को सभी कोणों से जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि अपराधी चाहे जो भी हो, बख्शे नहीं जाएंगे। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर लगातार दावा कर रहे हैं, लेकिन अपराधी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें