ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचला, मौत
मीरजापुर,
28 फरवरी। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरकछा कलां गांव के पास
बुधवार की सुबह साइकिल सवार युवक की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई।
बरकछा
कला निवासी राम लखन (40) पुत्र झुन्नू साइकिल पर सवार होकर बाजार की ओर जा
रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गई।
हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने
मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा और परिजन से तहरीर प्राप्त
कर विधिक कार्रवाई में जुट गई।





