मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

पिस्तौल लेकर घूम रहा था राहुल दुबे गैंग का शूटर, पुलिस ने दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पिस्तौल लेकर घूम रहा था राहुल दुबे गैंग का शूटर, पुलिस ने दबोचा

रामगढ़। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत की टीम ने संगठित अपराध के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिले की कमान संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले रजरप्पा थाना क्षेत्र में हुई भीषण डकैती कांड का उद्वेदन कर दिया। साथ ही राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया।सोमवार को पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तार अपराधी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू क्षेत्र में 9 एमएम पिस्टल लेकर एक अपराधी घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर तत्काल एसआईटी गठित की गई और पतरातू क्षेत्र के सालिया इलाके में छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने अनीस अंसारी नामक अपराधी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी निशानदेही पर 9 एमएम का पिस्टल भी बरामद किया।पतरातू एसडीपीओ ने बताया कि राहुल दुबे गैंग के सदस्यों ने जिस पिस्टल से फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी, वही पिस्टल अनीस अंसारी अपने पास छुपा कर रखा था। सालिया गांव का रहने वाला अनीस अंसारी के पास जो पिस्टल मिला है उसपर तुर्की के जिगना कंपनी का लोगो लगा हुआ है। एसपी ने बताया कि अनीस के खिलाफ पहले भी रंगदारी और मारपीट का मामला थाने में दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है।इस छापेमारी में पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली सहित अन्य लोग शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें