महावीर जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

रांची। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन की ओर से गुरुवार को महावीर जयंती के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित जैन श्वेगतांबर मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इसे पूरे विश्व में एक साथ आयोजित किया गया और नवकार मंत्र का जाप लगातार 20 मिनट तक किया गया।साथ ही कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के जरिए श्वेतांबर जैन समाज में किया गया। कार्यक्रम में नौ अप्रैल को नवकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाने की अपील की गई। वहीं गुरुवार को निकलनेवाली शोभायात्रा डोरंडा के तुलसी चौक, हाईकोर्ट, नीलम कांप्लेक्स, झंडा चौक, रविदास चौक होते हुए वापस मंदिर परिसर आएगी। पूजा अर्चना के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा जाएगा।





